कमर की चर्बी को छूमंतर कर देगा शहद का ऐसा प्रयोग

  • शहद में काफी पोषक तत्व होते हैं।
  • हर रोज शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • कई बीमारियों में बी फायदेमंद है शहद का सेवन

शहद एक ऐसी गुणकारी औषधि है, जो मोटापा घटाती भी है और बढ़ाती भी। यह निर्भर करता है कि आप शहद का प्रयोग किस प्रकार कर रहे हैं। यानी आप शहद को जैसे चाहे अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्म पानी में शहद मिलाकर लेने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। शहद को फलों के रस में भी मिलाकर लिया जा सकता है।

शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं  जैसे - फ्रक्टोज, ग्लूकोज़, सुक्रोज, माल्टोज, उच्च शर्कराएं  आदि तत्वों का मिश्रण होता है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा  शहद में प्रोटीन, एलब्यूमिन, वसा, एन्जाइम अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स होता है। आइए जानें मोटापा घटाने और मोटापा बढ़ाने वाले शहद के गुणों के बारे में।

शहद कैसे करता है काम
हम सभी शहद के कई गुणों के बारे में जानते हैं। एक रिसर्च के अनुसार रोजाना सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करने से वजन कम हो जाता है। शहद में फैट नहीं होता और यह बॉडी को एनर्जी और स्टेमिना भी देता है। शहद खाने में जितना मीठा होता है, उससे कहीं ज्य़ादा ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटमिन ए, बी और सी हमें सेहतमंद रखने में कारगर साबित होते हैं।

बॉडी करता है टोन 
शहद का उपयोग करने के लिए सबसे सही तरीका है कि आप चीनी की जगह शहद का सेवन करें। दिन में शहद ही लें, सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी में तीन चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाकर पिएं। ऐसा आप रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद भी गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से लाभ होता है। इसके अलावा शहद को ओटमील में मिला कर ब्रेकफस्ट में लेने से भी वजन पर नियंत्रण होता है।

दूर करे मोटापा
शहद शरीर की चर्बी को बड़ी तेजी से गलाता है। इसके अलावा डाइटिंग करते समय अगर शहद को अपने आहार में शामिल करेंगे तो आपके शरीर को पूर्ण रूप से पोषण मिलेगा और शरीर को डाइटिंग का दुष्परिणाम नहीं झेलना पड़ेगा।

चीनी की जगह शहद
चीनी के बजाय शहद का उपयोग अधिक लाभकारी होता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर से बचें। शहद प्राकृतिक होता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

शहद के अन्‍य फायदे 
  • शहद को एक ऐसी औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है जो कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं छोड़ता।
  • अधिक लाभ पाने के लिए शहद को दूध, दही, चाय, मलाई, पानी, सब्जी, फलों के रस आदि में मिलाकर लिया जा सकता है, इससे न सिर्फ आप अपने खाद्य पदार्थ के स्वाद को बढ़ाएंगे बल्कि इससे मिलने वाले लाभों का भी फायदा उठा पाएंगे।
  • शहद को गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों और सर्दियों में गर्म पेय पदार्थों के साथ मिलाकर पीने से बहुत लाभ होता है।
  • बहुत से ऐसे रोग है जिन्हें सिर्फ प्रतिदिन शहद के सेवन करने से दूर किया जा सकता है जैसे कब्ज, शारीरिक कमजोरी, मोटापा इत्यादि।
  • शहद में विटामिन 'ए'और 'बी' के होने से यह आँखों की ज्योति बढ़ती है।
  • आपको भूख न लगने की बीमारी है तो भी आप शहद ले सकते हैं। इससे आपकी भूख भी बढ़ेगी और आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक होगा।

दिन भर चुस्त-दुरूस्त रहने और स्फूर्ति के लिए सुबह नींबू व शहद गर्म पानी से लेना चाहिए।
सर्दियों में कफ और गला खराब होने की समस्याओं से निपटने में शहद बहुत मददगार होता है। खासतौर पर बच्चों के लिए ठंड में शहद का सेवन उन्हें पूरे मौसम में क$फ और गले की समस्याओं से बचाकर रखता है।
छोटे बच्चों को दूध पिलाने से पहले शहद चटा दें। फिर दूध पिलाएं। ऐसा करने से ये रोग निरोधक क्षमता बढ़ाता है।
इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है। 

0 comments:

Post a Comment

 

How To Fast Weight Lost in Hindi © 2012 | Designed by Mussab Ahmad

Thanks to: Mussab Ahmad,

Google+