,

ग्रीन कॉफी लें और वजन घटायें

ग्रीन कॉफी लें और वजन घटायें


•  वजन को नियंत्रित करने में कारगर है ग्रीन कॉफी।
•  वैज्ञानिकों ने भी ग्रीन कॉफी को माना है कारगर।
•  एक माह में दो किलो वजन कम करती है ग्रीन कॉफी।
•  पाचन क्षमता को दुरुस्त रखता है ग्रीन कॉफी का सेवन।


ग्रीन टी के बारे में तो सब जानते हैं कि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ग्रीन टी के कई फायदे भी हैं जैसे आप ग्रीन टी के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ सकते हैं। ग्रीन टी से आप तरोताजा और हेल्दी रह सकते हैं


रोजाना ग्रीन टी के सेवन से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ग्रीन टी के बहुत फायदे हैं। लेकिन क्या आप ग्रीन कॉफी के बारे में जानते हैं। जी हां, जैसे ग्रीन टी वजन घटाने में मददगार होती है ठीक वैसे ही ग्रीन कॉफी के सेवन से भी आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

लेकिन सवाल ये उठता है कि ग्रीन कॉफी क्या है। ग्रीन कॉफी और ग्रीन टी में क्या अंतर है। ग्रीन कॉफी से कैसे वजन घटा सकते हैं। ग्रीन कॉफी को कितनी मात्रा में लेना चाहिए, इत्यादि बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए आइए जानें ग्रीन कॉफी लेने से वजन घटाने का क्या संबंध हैं।

ग्रीन कॉफी और वजन नियंत्रण

•  हाल ही में आए शोधों के मुताबिक नई ग्रीन कॉफी ईजाद की गई है। इतना ही नहीं ग्रीन कॉफी को लेकर शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि सुबह-सुबह खाली पेट यानी नाश्ते से पहले ग्रीन कॉफी का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

•  शोधों के मुताबिक, यदि आप अपने वजन से बहुत परेशान हैं लेकिन आप डायट चार्ट भी फॉलो नहीं करना चाहते तो आपको ग्रीन कॉफी का सेवन करना चाहिए।

•  ग्रीन कॉफी का सबसे बड़ा फायदा है कि आप एक महीने में ही लगभग 2 किलोग्राम वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त मेहनत भी नहीं करनी होगी।

•  यदि आप नियमित रूप से ग्रीन कॉफी यानी हरी चाय का सेवन करते हैं तो ग्रीन कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड आपकी आहार नली में शुगर की मात्रा को कम कर देता है। इसके साथ ही ग्रीन कॉफी से आपके फैट के खत्म होने के प्रक्रिया एकदम तेज हो जाती है।

•  शोधों के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से ग्रीन कॉफी का सेवन करते हैं, निश्चित रूप से उनका दो सप्ताह में लगभग डेढ़ किलोग्राम तक वजन कम हो सकता है लेकिन यदि एक महीने तक रोजाना ग्रीन कॉफी का सेवन किया जाएं तो आसानी से करीब 2 किलोग्राम वजन कम करने में आसानी होगी।

•  शोधों में इस बात का भी खुलासा हुआ कि ग्रीन काफी कुछ ग्रीन टी के समान है। लेकिन ग्रीन कॉफी इसलिए भी अधिक फायदेमंद है क्योंकि ग्रीन कॉफी के कच्चे और बिना भुने स्वरूप में जो तत्व मौजूद होते हैं उनसे पाचन क्षमता ठीक रहती है और ठीक इसके विपरीत इन्हीं तत्वों से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।

•  रिसर्च के दौरान यह भी बात सामने आई है कि यदि ग्रीन कॉफी के कच्चे और बिना भुने स्वरूप को भूना जाएगा तो इससे असरकारक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि जो लोग सामान्य कॉफी पीने के शौकीन हैं उनका वजन कम नहीं होता क्योंकि इसे असरकारक तत्व भूनने के दौरान खत्म हो चुके होते हैं।





,

Weight Loss Diet in Hindi

वसा घटाने वाले आहार

 

•  अत्यधिक जंकफूड के सेवन से शरीर में चर्बी जमा हो जाती है।
•  नियमित लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा रहता है।
•  खाने मे लो डेयरी उत्पाद का सेवन करें।
•  खाने में अदरक का प्रयोग करना ना भूलें।
आपके शरीर में दिन-प्रतिदिन चर्बी बढ़ती जा रही हैं जिसे नियंत्रित करने का आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी असफल रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप अपने भोजन में वसा की मात्रा कम कर देंगे तो खुद-ब-खुद आप अपने शरीर में बढ़ रही अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं। जी हां आप अपने भोजन में यदि वसारहित आहार लेंगे तो आप वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या को भी कुछ हद तक कम कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको यह भी पता होना जरूरी है कि आखिर वसामुक्त वे कौन से आहार है जो आपको अपनी दिनचर्या में शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही आपको ऐसे आहार के बारे में भी जानना जरूरी है जो कि वसा घटाने में सहायक होते हैं। तो आइए जानें वसा घटाने वाले आहार जिसे लेकर आप फिट रह सकते हैं।

अंडे
अंडे वसा को जलाने में बहुत लाभकारी हैं। इनसे ना सिर्फ शारीरिक ऊर्जा मिलती है बल्कि वसा कम करने में भी मदद मिलती है।

सीफूड
सीफूड जैसे फिश क्रैब्स या किसी भी तरह के सीफूड जो कि मोटापा कम करने की फेहरिस्त में शामिल होते हैं को खाने से वसा कम करने में मदद मिलती है। दरअसल सीफूड खाने से लेप्टिन नामक हार्मान के स्तर को कम करने में मदद मिलती है जो कि शरीर में वसा को एकत्रित करने में मदद करता है।

लहसुन
वसा को कम करने में लहसुन भी एक लाभकारी पदार्थ है। इसके अलावा खाने को सही तरह से जल्दी पचाने में भी लहसुन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह इंसुलिन का स्तर कम करने और मेटाबालिज्म रेट बढ़ाने में भी मददगार है।

अदरक
खाने में स्वाद बढ़ाने वाली अदरक को वसा कम करने में उपयोगी माना जाता है।

ग्रीनटी
एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी वसा का लेवल कम करने में सहायक है। यह मेटाबालिज्म रेट बढ़ाने में 30 फीसदी अधिक मदद करती है।

मसाले
हालांकि मसालेदार पकवान खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन उबले हुए भोजन में हल्के मसालों का उपयोग किया जाए तो निश्चित रूप से शरीर में मौजूद वसा को कम किया जा सकता है।

जैतून का तेल
आलिव आयल शरीर में मौजूद अधिक कालेस्ट्राल की मात्रा को कम करने में लाभकारी है। यदि आप अपने खाने को पकाने में जैतून के तेल का इस्तेमाल करें तो आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

लो फैट डेयरी प्रोडक्ट
फुल क्रीम दूध के बजाय टोंड दूध से बने खाद्य उत्पाद जैसे पनीर दही इत्यादि का सेवन करने में शरीर में जीम अतिरिक्त वसा को कम किया जा सकता है।

इलायची
इसका उपयोग कई चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। वास्तव में ये एक औषधी है और इसका सेवन ठीक तरह से करने से अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है।

इसके अलावा पानी और अन्य तरल पदार्थ शहद सोयाबीन फिश आयल नट्स सेब केला टमाटर इत्यादि के सेवन से भी शरीर में मौजूद वसा को कम किया जा सकता है।


,

How lose belly fat in hindi

पेट की चर्बी कैसे कम करें

 


•  पेट की चर्बी कम करने के लिए साइक्लिंग करना फायदेमंद है।
•  टहलना सेहत के लिए फायदेमंद है।
•  नाशते में पौष्टिक आहार का सेवन करें।
•  लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें।


असंतुलित खाने के बढ़ते प्रचलन के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। खाने के शौकीन लोगों के लिए तो आहार पर कंट्रोल करना और भी मुश्किल है। आहार पर नियंत्रण का मतलब यह नहीं है कि आप डायटिंग करें। डायटिंग से शरीर को जरूरी उर्जा नहीं मिल पाती है।

शरीर पर अधिक चर्बी बढ़ने से पेट बाहर निकल आता है और हाथ-पैर, गर्दन, कमर इत्यादि जगहों पर भी चर्बी जमा हो जाती है। जिससे शरीर बेडौल होने लगता हैं बहुत कम लोग ऐसे हैं जो वसा से दूर रह पाते हैं। यानी लोग मिठाईयों, तले पदार्थों और स्नैक्स इत्यादि को आसानी से नहीं छोड़ पाते। आइए जानें पेट की चर्बी कैसे कम की जा सकती हैं।

•  सबसे पहले तो ध्यान रखने वाली बात यह है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीयें, बल्कि खाने के एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर पानी पीयें।
•  भोजन जब भी करें संयमित करें यानी भूख से थोड़ा कम ही खांए।
•  भोजन में तैलीय पदार्थों और मीठे के बजाय साग, सब्जी, सलाद और फलों को शामिल करें।
•  खाने में चावल, आलू और घी का प्रयोग कम से कम करें।
•  सप्ताह में कम से कम एक दिन सिर्फ तरल पदार्थों को पीने का नियम बांध लें या फिर दूध और फल ही खाएं।
•  प्रतिदिन व्यायाम, एक्ससरसाइज और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
•  पूरे दिन में दो-तीन बार कम से कम 30 मिनट तक टहलें।
•  गेहूं की चपाती छोड़ चने, जौ इत्यादि से मिले आटे की चपाती खाना आरंभ कर दें। साथ ही नाश्ते में जूस और स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं।
•  सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और और नींबू घोलकर पीएं।
•  भोजन को हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।
•  पूरे दिन में कम से कम 12-13 गिलास पानी पींए और अपनी नींद पूरी करें।
•  पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको नमक की मात्रा भी घटानी होगी और तनाव से दूर रहना होगा।
•  डांस करने से भी वजन और पेट कम होगा। किसी भी मनपसंद गाने पर 45 मिनट तक डांस करें और फिर देखें आपको कितना लाभ मिलता है।
•  रोजाना 10 से 15 सीढियां चढ़ने से आपकी पेट की चर्बी दूर होगी।
•  साइकलिंग करने से भी पेट की चर्बी कम होगी और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होंगी।

अपनी जीवनशैली को सुधार कर, नियमित खाने में वसा कम कर आप आसानी से अपने पेट के आसपास की चर्बी को खत्मक कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए टहलना

टहलना वजन घटाने के लिए लाभकारी हो सकता है क्योंकि टहलने से हृदय गति सामान्य रहती है। लेकिन इसके लिए आपको दिन में कम से कम 45 से 1 घंटे टहलना जरूरी है। अगर आप प्रभावी रूप से वजन घटाने चाहते हैं तो आपको इसके अलावा अतिरिक्त व्यायाम भी करने होंगे।

सुबह की ताजी ठंडी हवा तंत्रिकाओं को सुकून का अहसास कराती हैं। मार्निंग वाक ना सिर्फ स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक है बल्कि इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। व्यस्त जीवन का मानसिक तनाव से करीबी रिश्ता है। इस तनाव को कम करने का बेहतर उपाय भी सुबह की सैर है। देर रात तक काम करने वालों के लिए सुबह उठना जरा मुश्किल होता है। ऐसे लोग शाम को टहलने जा सकते हैं। टहलते समय पैरों की मांसपेशियों का खासा व्यायाम हो जाता है।आइए जानें वजन घटाने के लिए टहलना कितना जरूरी हैं और कैसे?

•  वजन कम करने के लिए प्रतिदिन कम से कम बीस मिनट तेज गति से चलना चाहिए।
•  टहलने के अलावा सप्ताह में कम से कम तीन दिन एरोबिक या अन्य शारीरिक क्रियाएं करें जिससे आप फिट रह सकें।
•  वजन कम करने के लिए कम से कम 8 से 10 महीने प्रतिदिन टहलने पर ही आप अपने वजन पर नियं‍त्रित कर पाएंगे।
•  टहलने से आप अपनी दिनभर की थकान मिटा सकते है और तरोताजा रह सकते हैं।
•  टहलने से वजन घटाने के साथ ही आप डिनर और लंच के बाद की एक्ट्रा कैलोरी को आराम से बर्न कर सकते हैं।
•  टहलना न सिर्फ एक व्यायाम है बल्कि यह दिमाग को भी तरोताजा रखता है।
•  दौड़ना या टहलना एक ही बात है लेकिन बहुत से लोग दौड़ के दौरान जल्दी थक जाते हैं जबकि टहलने के दौरान जल्दी थकान नहीं होती, जिससे आपको वजन नियंत्रित करने में भी आसानी होती है।
•  जरूरी नहीं कि आप सुबह-सुबह या फिर रात को टहलें आप दिन के समय में भी यानी लंच के बाद भी थोड़ा समय निकालकर टहलेंगे तो यह आपके वजन को नियंत्रित करने में लाभकारी होगा।
•  वजन को कम करने के लिए आप टहलते-टहलते जॉगिंग भी कर सकते हैं और जॉगिंग करते-करते टहल भी सकते हैं, इससे आप बहुत देर तक थकोगे भी नहीं और आपके शरीर में रक्त का प्रवाह भी समान्य रहेगा। इससे आप कई बीमारियों से भी बच पाएंगे।
•  यदि आप प्रभावी रूप से वजन घटाना चाहते हैं तो आपको पूरे दिन में कम से कम तीन-चार बार टहलने की जरूरत है और खाने के बाद तो खासकर।
•  पेट की चर्बी कम करने के लिए या पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए आप टहलने के साथ-साथ ऐरोबिक्स क्रियाएं भी कर सकते हैं। लेकिन एरोबिक्स को खाली पेट करना अधिक लाभदायक होता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्याओं से भी आसानी से निजात पा लेंगे।

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इन टिप्सन  को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें और उससे होने वाले फायदों का लाभ उठाएं।

,

Lose weight by eating the right foods in hindi


वजन घटाने के लिए उपयुक्त आहार

बढ़ते वजन को काबू करने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं सही आहार का चुनाव करना भी जरूरी है। आहार में मौजूद फाइबर, प्रोटीन आदि की मदद से वजन घटाना आसान हो जाता है

वजन घटाने के लिए तरल पदार्थ लेना भी जरूरी है।
हर रोज नाशते में अंडे लेना फायदेमंद है।
विटामिन सी और फाइबर वजन घटाने के लिए जरूरी माने जाते हैं।
उच्च कैलोरी वाले पदार्थों का सेवन कम करें।

वजन घटाने के कार्यक्रम में आपके आहार का खासा महत्व होता है। आपके आहार में मौजूद कैलोरी किस प्रकार आपका वजन बढ़ा रही है, इसकी सही जानकारी आपको होनी चाहिए। केवल व्यायाम के जरिए वजन घटाना अधिक चुनौतीपूर्ण है। आहार और व्यायाम का सही मेल ही आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। खाने में मौजूद कैलोरी और वसा का अगर सही उपभोग न हो, तो आपका वजन बढ़ सकता है। हम दिन भर जो भी खाते-पीते हैं, उससे हमें जो कैलोरीज मिलती हैं। हमारे सही प्रकार से काम करते रहने के लिए कैलोरीज
का होना बहुत जरूरी है। समस्या तब होती है, जब इनकी मात्रा हमारी जरूरत और खपत से अधिक हो जाती है। आवश्यकता से अधिक कैलोरी शरीर में जमा होकर वसा का रूप धारण कर लेती है। इसी अतिरिक्त कैलोरी से बचने के लिए हमें सही आहार का चुनाव करना जरूरी है। यह आहार ऐसा होना चाहिए जो हमें जरूरी पोषण भी दे। आइए जानें सही आहार की मदद से कैसे घटाएं वजन

ब्लैक बीन्स
ब्लैक बीन्स सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छी होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपको ऊर्जा तो देता है, लेकिन साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। आप चाहें तो ब्लैक बीन्स का सूप भी बना सकते हैं।

अखरोट और ओट्स
इसमें मौजूद ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। ओट्स में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है साथ ही आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

सफेद बीन सूप
सफेद बीन सूप वजन कम करने वाले डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें शुगर, फैट और सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है। यह पौष्टिकता और स्वाद का अच्छा मेल होता है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।

ग्वार की फली
इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल शरीर की चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है। इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है।

ब्रोकली
शारीरिक रूप से फिट और वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद फाइबर से मेटाबॉल्जिम में सुधार होता है जिससे वजन भी कम होता है।

अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे में मौजूद अमीनो एसिड शरीर को मजबूत बनाते हैं। हर रोज नाशते में इसेक सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, अंडे में विटामिन, एसिड और अन्य पोषक तत्व भी होते है। अंडे में सफेद हिस्से में वसा नहीं होता है जिससे बॉडी में फैट नहीं बढ़ता है।

तरल पदार्थ लें
आप चाहें तो भोजन के पहले या बाद में छाछ, लस्सी, दही व फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं। दही, छाछ व ताजे फलों का रस आपके शरीर के लिए गुणकारी होता है। खट्टे फलों में नींबू का रस वजन कम करने में सहायक होता है।

स्प्राउट
इसमें फाइबर की काफी मात्रा में होता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी अच्छी हो जाती है। फाइबर, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते है और अतिरिक्त वसा भी कम करते है।

वजन घटाने के लिए सही आहार लेना उतना ही जरूरी है जितना व्यायाम। किसी भी आहार का चुनाव करने से पहले उस पर लिखे इंग्रीडेंट्स पढ़ना ना भूलें।

, ,

Abs workout reduce tummy belly in hindi

वर्कआउट के लिए कोड



एब्‍स पैक बनाने के लिए आप घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि यदि सही तरीके से वर्कआउट किया जाये तो आप आसानी से घर पर ही एब्‍स पैक बना सकते हैं।

सिट-अप्‍स


एब्‍स के लिए वर्कआउट की शुरूआत इससे करें। 10 सिट-अप के तीन सेट मारिये और सिट-अप के बीच में आप 2 मिनट तक आराम भी कर सकते हैं। शुरूआत में सिट-अप्‍स के 3 सेट कीजिए उसके बाद इसे बढ़ा दीजिए।

रिवर्स क्रंचेज


इसके भी 10 सेट कीजिए, और पहले चरण में इसके केवल 3 सेट कीजिए। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढ़ा सकते हैं। लेकिन रिवर्स क्रंचेज के बीच में 2 मिनट का आराम करना न भूलें।



सिटिंग ट्विस्‍ट


इसके 10 सेट कीजिए, लेकिन इसे दायें और बायें दोनों तरफ कीजिए। इसे दायें-बायें बदलकर करें, यानी पहला प्रयास यदि दायें तरफ कर रहे हैं तो दूसरा बायें तरफ कीजिए। शुरूआत में इसके 3 सेट कीजिए, और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाइए।


सिसर्स


इसके 8 सेट कीजिए। इसमें दोनों पैरों को कैंची की तरह चलाना होता है। शुरूआत में इसके 3 सेट कीजिए और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाइए। लेकिन हर सेट के बीच में 1-2 मिनट का ब्रेक जरूर लीजिए।

लेग रेजेज



इसमें पैरों को उठाना होता है। दोनों पैरों को सटाकर ऊपर की तरफ उठाइए, इस सेट को 8 बार कीजिए और शुरूआत में इसके 3 सेट कीजिए।

फ्लटर किक्‍स


फ्लटर किक्‍स के 20 सेट कीजिए। इसे करने के लिए सीधे लेट जाइए और एक-एक पैर को ऊपर की तरफ उठाइए। शुरूआत में इसके 3 सेट कीजिए बाद में इसे बढ़ा दीजिए।


प्‍लैंक


प्‍लैंक को लगातार 30 सेकेंड तक कीजिए, इसके प्रत्‍येक सेट में 1-2 मिनट का ब्रेक लीजिए और शुरूआत में इसके 3 सेट्स कीजिए। प्‍लैंक हाथों के पंजों के सहारे कीजिए।


एल्‍बो प्‍लैंक


सामान्‍य प्‍लैंक की तरह एल्‍बो प्‍लैंक कीजिए, इसमें पंजे की जगह शरीर का भर घुटनों पर होता है। इसे भी 30 सेकेंड तक कीजिए। शुरूआत में इसके 3 सेट्स करें, धीरे-धीरे इसे बढ़ाते रहें।

एब्‍स बनाना मुश्किल नहीं


इन वर्कआउट के पहले चरण में 3 सेट कीजिए, दूसरे चरण में 5 सेट और तीसरे चरण में 7 सेट कीजिए। इन सेट्स के बीच में 1-2 मिनट का ब्रेक जरूर लीजिए। यदि

आपने वर्कआउट के इन नियमों गंभीर रूप से पालन किया तो एब्‍स बनाना आपके लिए कोई मुश्किल काम नहीं होगा। इस वर्कआउट के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्‍यान दीजिए।


 

How To Fast Weight Lost in Hindi © 2012 | Designed by Mussab Ahmad

Thanks to: Mussab Ahmad,

Google+